लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:24 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई । नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में आज सुबह एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतक गैस सप्लाई का काम करता था।

थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सोमवार सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 93 के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम शिवराज पुत्र ज्ञानदास मूल निवासी नारायणपुर खंडी नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जिला फर्रुखाबाद है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह गैस सप्लाई करने का काम करता था, तथा कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए