लाइव न्यूज़ :

युवक को जिंदा जलाए जाने के मामले पर कमलनाथ सरकार को घेरेगी बीजेपी, कल करेगी विरोध प्रदर्शन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 27, 2020 19:48 IST

मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के युवक धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जलाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. धनप्रसाद की बीते दिनों दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सागर में अनुसूचित जाति वर्ग के एक युवक धनप्रसाद अहिरवार को जलाए जाने को लेकर सियासत थम नहीं रही है. भाजपा ने इसे लेकर कल मंगलवार को सागर में जंगी प्रदर्शन और सभा करने की बात कही है.

मध्य प्रदेश के सागर में अनुसूचित जाति वर्ग के एक युवक धनप्रसाद अहिरवार को जलाए जाने को लेकर सियासत थम नहीं रही है. भाजपा ने इसे लेकर कल मंगलवार को सागर में जंगी प्रदर्शन और सभा करने की बात कही है. इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है.

राज्य में अनुसूचित जाति के युवक धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जलाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. धनप्रसाद की बीते दिनों दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद से भाजपा सरकार पर हमलावर है. अब भाजपा ने कल मंगलवार 28 जनवरी को सागर में एक जंगी सभा का आयोजन किया है. यहां पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की बात भाजपा ने कही है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने खुद सभा में लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है.  

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार ने ढंग से इलाज की व्यवस्था नहीं की. भाजपा के दबाव में सरकार धनप्रसाद को इलाज के लिए भोपाल लाई और फिर अनुसूचित जनजाति आयोग के दबाव में उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गई.  

उन्होंने कहा कि इस  सरकार में सुरक्षा नहीं, इलाज की व्यवस्था नहीं. घटना को दबाने की कोशिश में धनप्रसाद की जिंदगी चली गई. इस सरकार में ऐसे कई धनप्रसाद अहिरवार प्रताड़ित किए जा रहे हैं. अन्याय की अति और जुर्म की पराकाष्ठा हो गई है, इसलिए भाजपा ने 28 जनवरी को सागर में जंगी प्रदर्शन करने का फैसला लिया है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील