लाइव न्यूज़ :

बलात्कार व हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:51 IST

Open in App

भोपाल, 16 नवंबर मध्य प्रदेश के भोपाल में रातीबड़ थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवती की झूठी शान के लिए कथित रूप से हत्या किये जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने 55 वर्षीय पिता को बेटी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस के अनुसार हत्या के इस षड्यंत्र में पिता का साथ देने के लिए पुलिस ने युवती के 24 वर्षीय भाई को भी गिरफ्तार किया है।

रातीबड़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदेश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि थानाक्षेत्र में समसगढ़ के जंगल में पिलोटा नाला के पास रविवार को 25 वर्षीय युवती और छह माह के एक शिशु का शव मिला था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि युवती पास के सीहोर जिले की बिलकिसगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली थी और उसने एक साल पहले समाज से बाहर प्रेम विवाह कर लिया था। उन्होंने बताया कि कुछ समय से रातीबड़ थानाक्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि वहां कुछ दिन पहले ही उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गई थी।

तिवारी ने बताया कि दीपावली के अगले दिन युवती का पिता अपने बेटे के साथ आया और युवती के बच्चे का शव दफनाने के लिए ले गया। तिवारी ने बताया कि उसके साथ युवती भी गई थी। उन्होंने बताया, ‘‘जंगल जाकर पिता ने पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी और उसका बेटा युवती और बच्चे का शव वहां जंगल में फेंक कर घर वापस आ गए।’’

तिवारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार और उसका गला घोंटने की बात स्वीकार की और कहा कि वह और परिवार उनकी इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किये जाने के बाद युवती से नाराज थे।

उन्होंने बताया कि युवती के लापता होने के बाद उसका पति भी उसकी तलाश में अपनी पत्नी की बड़ी बहन के घर लगातार पता कर रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन के मकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी।

तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण घटनाक्रम स्पष्ट होने के पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376, 120 बी, 201 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?