चार विवाह करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 28, 2021 04:28 PM2021-08-28T16:28:35+5:302021-08-28T16:28:35+5:30

Man arrested for doing four marriages | चार विवाह करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

चार विवाह करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस ने चार विवाह करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है और वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद से आई एक महिला ने कंकरखेड़ा पुलिस को बताया कि उसके पति मनीष ने चार शादियां की हैं। महिला ने पुलिस को अपनी शादी की फोटो भी दिखाई। उन्होंने बताया कि हैदराबाद से मेरठ पहुंची महिला व्यक्ति की दूसरी पत्नी है और आरोपी कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहा था। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, काफी समय से मनीष गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for doing four marriages

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Manish Kumar