लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ के खिलाफ ममता का गुस्सा टीएमसी की ‘आसन्न हार’ का सबूत : शाह

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:16 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बलों के खिलाफ उनका गुस्सा विधानसभा चुनावों में ‘‘आसन्न हार’’ को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की निराशा का सबूत है।

उन्होंने भरोसा जताया कि पहले तीन चरणों के चुनाव में जहां भी मतदान हुआ है उनमें से भाजपा 36 से 68 सीटों पर जीत जाएगी। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर तीन चरणों में मतदान हो चुका है।

शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने किसी मुख्यमंत्री या राजनीतिक दल के अध्यक्ष को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते कभी नहीं देखा जैसा कि ममता बनर्जी केंद्रीय बलों के खिलाफ कर रही हैं। क्या वह अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं? क्या वह अव्यवस्था की स्थिति पैदा करना चाहती हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह थोड़ी समझदारी दिखाएं। उन्हें पता होना चाहिए कि केंद्रीय बल चुनावों के दौरान गृह मंत्रालय के अधीन काम नहीं करते। उनकी कमान निर्वाचन आयोग के पास होती है।’’

शाह टीएमसी सुप्रीमो के उस दावे पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सीएपीएफ जवान शाह और गृह मंत्रालय के कहने पर मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं तथा डरा-धमका रहे हैं और उन्हें भाजपा के लिए वोट डालने को कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बनर्जी की, अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए की गई एकता की अपील यह दिखाती है कि अल्पसंख्यक मतदाता टीएमसी से दूर जा रहे हैं।

शाह ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी के घुसपैठ रोकने में नाकाम रहने, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने और तुष्टीकरण की राजनीति से नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए