लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार के बावजूद ममता जीतीं : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, दो मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ‘बंगाल की शेरनी’ और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को ‘अकेले’ ही चुनावी वैतरणी पार कराने के लिए बधाई दी।

तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव की 292 सीटों पर हुए चुनाव में करीब 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ठाकरे ने यहां जारी बयान में कहा कि बनर्जी ने ‘अकेले ही बंगाल के आत्मसम्मान की लड़ाई का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस जीत के लिए सारा श्रेय बंगाल की शेरनी को जाता है।’’

शिवसेना का नेतृत्व कर रहे ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्र के कई मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री बनर्जी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल के मैदान में उतरे हुए थे।

ठाकरे ने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने इन सभी ताकतों को हरा दिया। मैं उन्हें और पश्चिम बंगाल की जनता को उनकी हिम्मत के लिए बधाई देता हूं।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर परोक्ष इशारा करते हुए कटाक्ष किया कि अगर सब लोग राजनीति कर चुके हों तो आइए, अब हम एकजुट होकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर