लाइव न्यूज़ :

ममता ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना शुरू की, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:37 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन योजना’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राशन डीलर के लिए कमीशन 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में योजना की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘इस ‘दुआरे राशन योजना’ से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी। मैं सभी राशन डीलर से अनुरोध करूंगी कि इसे सफल बनाएं...कई राज्य पश्चिम बंगाल की योजनाओं का अनुकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21,000 राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने राशन डीलर से योजना पर आपत्ति जताते हुए अदालत का रुख नहीं करने का अनुरोध किया। राशन विक्रेताओं के एक समूह ने योजना के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। कार्यक्रम में बनर्जी ने राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग के लिए एक ‘वॉट्सऐप चैटबॉट’ और एक मोबाइल ऐप्लिकेशन, ‘खाद्य साथी: अमार राशन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत भी की। इस ऐप के जरिए लोगों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने और इसे कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए