लाइव न्यूज़ :

ममता ने कैब का विरोध किया, बंगालियों, हिंदुओं को बाहर करने के लिए इसे ‘जाल’ बताया

By भाषा | Updated: November 19, 2019 05:52 IST

शीतकालीन सत्र में कैब, 2019 को लाये जाने की उम्मीद है। भाजपा के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए बनर्जी ने ‘‘सबसे बड़े पाप’’ के रूप में उसका उपहास उड़ाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘‘केंद्रीय बलों का उपयोग और वोटों को खरीद कर’’ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 18 सीटें जीत ली और 2021 के विधानसभा चुनावों में वह ‘‘बंगाल पर विजय पाने का दिवास्वप्न’’देख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशीतकालीन सत्र में कैब लाने का प्रयास करने के लिए ममता ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।संसद के सोमवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में कैब, 2019 को लाये जाने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) लाने का प्रयास करने के लिए सोमवार को केन्द्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि यह प्रस्तावित विधेयक बंगालियों और हिंदुओं को देश के वैध नागरिकों के रूप में बाहर करने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी की तरह एक और ‘‘जाल’’ है।

संसद के सोमवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में कैब, 2019 को लाये जाने की उम्मीद है। भाजपा के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए बनर्जी ने ‘‘सबसे बड़े पाप’’ के रूप में उसका उपहास उड़ाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘‘केंद्रीय बलों का उपयोग और वोटों को खरीद कर’’ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 18 सीटें जीत ली और 2021 के विधानसभा चुनावों में वह ‘‘बंगाल पर विजय पाने का दिवास्वप्न’’देख रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने 2021 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करने का विश्वास जताया।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी में अंदरूनी कलह को सहन नहीं करूंगी। जो लोग अंदरूनी कलह में लिप्त है, वे इसे कमजोर कर रहे है। जो लोग भाजपा के संपर्क में हैं, वे पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। यह हमें विश्वासघाती लोगों से छुटकारा पाने में मदद करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं होगी। आपको (पार्टी कार्यकर्ता) लोगों तक पहुंचना होगा और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना होगा। मैं आपको कभी भी आपस में लड़ने और पार्टी को इसका नुकसान नहीं होने दूंगी।’’

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस से 2019 के लोकसभा चुनाव में कूचबिहार लोकसभा सीट छीन ली थी । राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हराने के नारे के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘‘कुछ मूर्ख’’ केवल 18 लोकसभा सीटें जीतकर उन्हें हराने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को विधानसभा चुनावों में करारा जवाब मिलेगा। हम (तृणमूल कांग्रेस) निश्चित रूप से अगला विधानसभा चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार करने में विफल रहने के लिए भी केन्द्र की आलोचना की।

बनर्जी ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कदम उठाने की बजाय एयर इंडिया जैसे सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने में दिलचस्पी ले रही है। बनर्जी ने कहा, ‘‘केन्द्र कैब को लाने की योजना बना रही है लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह राष्ट्रीय नागरिक पंजी की तरह एक और जाल है। यह वैध नागरिकों की सूची से बंगालियों और हिंदुओं को बाहर करने और उन्हें अपने ही देश में शरणार्थी बनाने की एक साजिश है।’’

लोकसभा द्वारा आठ जनवरी को इस विधेयक को पारित किये जाने के बाद इसे राज्यसभा में पेश नहीं किया गया था और लोकसभा भंग होने के कारण इस विधेयक की अवधि समाप्त हो गई थी। इस विधेयक के कानून बनने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के मानने वाले अल्पसंख्यक समुदायों को सात साल भारत में गुजारने पर और बिना उचित दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता मिल सकेगी। 

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"