लाइव न्यूज़ :

ममता ने बंगाल के लोगों को केंद्रीय विकास योजनाओं से वंचित रखा : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलकाता, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि " (धन) राशि से लेकर राशन आपूर्ति" तक राज्य को जो भी केंद्रीय सहायता मिली, उसे उन नेताओं ने ‘हड़प’ लिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने जलपाईगुड़ी जिले के माल विधानसभा क्षेत्र तथा दार्जिलिंग के कुर्सियांग में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को केंद्र की विकास योजनाओं से वंचित रखा है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल की अनदेखी की है और कई केंद्रीय कल्याण योजनाओं का हिस्सा नहीं बन कर, ममता ने राज्य को उसके लाभ से वंचित किया है। केंद्र ने (धन) राशि से लेकर राशन आपूर्ति तक, राज्य को जो भी केंद्रीय सहायता मुहैया करायी, उसे तृणमूल नेताओं ने हड़प लिया। राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, एक एक पैसा वसूल किया जाएगा और उसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।’’

आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर चाय बागान श्रमिकों को कम भुगतान करने और उनकी उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने कहा, "अन्य चाय उत्पादक राज्यों में, श्रमिकों को दैनिक 350 रुपये की मजदूरी मिलती है और उनके भूमि संबंधी अधिकार हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में उनकी मजदूरी 200 रुपये भी नहीं हैं। भाजपा श्रमिकों और क्षेत्र में रहने वाले गोरखा समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'डबल इंजन सरकार' की आवश्यकता है जो केंद्र के साथ मिलकर काम करे। उन्होंने कहा, "केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा है। दीदी (ममता बनर्जी) ने उन लोगों के जीवन और आजीविका के साथ खिलवाड़ किया है।"

उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव न केवल सरकार बदलने के लिए बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए भी हैं।

भाजपा नेता ने सवाल किया कि ममता बनर्जी 'जय श्री राम' के नारे सुनकर क्यों नाराज हो जाती है?

आदित्यनाथ ने कहा, "जिन लोगों ने भगवान राम के खिलाफ बोला था, उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन गुंडों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि दार्जिलिंग को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?