लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को भाजपा ने बताया नाटक, कहा-सहानुभूति बटोरने के लिए किया ये सब

By भाषा | Updated: May 26, 2019 00:37 IST

बंगाल में बीजेपी की अप्रत्याशित सफलता के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वो कुर्सी की परवाह नहीं करती और ध्रुवीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में इस बार बीजेपी को 18 सीटें मिली हैं तो वहीं ममता कि पार्टी को 22 सीट मिली हैं।बंगाल में बीजेपी की अप्रत्याशित सफलता के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफे की पेशकश की है।

 भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को नाटक करार दिया। पार्टी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार खुद ही गिर जाएगी और इसके लिए भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने के कारण बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन तृणमूल ने उसे अस्वीकार कर दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''यह अच्छा है कि उन्होंने कम-से-कम अपनी हार स्वीकार की। लेकिन केवल सहानुभूति बटोरने के लिए उन्होंने पद छोड़ने का नाटक किया।'' विजयवर्गीय ने कहा कि बनर्जी की सरकार खुद गिर जाएगी और इसके लिए भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि बनर्जी ने कहा था कि भाजपा अगर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करती है तो वह उसकी गलती होगी।

बंगाल में बीजेपी की अप्रत्याशित सफलता के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वो कुर्सी की परवाह नहीं करती और ध्रुवीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं ।

बंगाल में इस बार बीजेपी को 18 सीटें मिली हैं तो वहीं ममता कि पार्टी को 22 सीट मिली हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सेंट्रल फोर्सेज ने उनकी सरकार के खिलाफ काम किया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति के जरिये वोटों का ध्रुवीकरण किया गया।  ममता ने आगे कहा कि हमने इलेक्शन कमीशन से इसकी बार-बार शिकायत की थी लेकिन इसका संज्ञान नहीं लिया गया।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो