लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर और अधिक कोविड रोधी टीकों की मांग की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:19 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए कोविड रोधी टीकों की आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि उनकी सरकार संभावित तीसरी लहर से पहले आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण करना चाहती है।

बनर्जी ने दो पन्नों के अपने पत्र में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार जुलाई महीने के लिए टीके की 73 लाख खुराकों का आवंटन हुआ है।

उन्होंने लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से इस महीने अब तक केवल 25 लाख खुराक ही पहुंची हैं। इसलिए, हम आपसे आग्रह करना चाहेंगे कि कृपया आवश्यक दिशा-निर्देश दें जिससे कि हमारे राज्य में आपूर्ति बढ़े और तीसरी लहर शुरू होने से पहले आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण हो सके।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के तहत अब तक 2.5 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि केंद्र ने 2.12 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं, जबकि राज्य ने 18 लाख खुराक खरीदीं।

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पात्र श्रेणियों में हर किसी को टीका लगाने के लिए राज्य को 11.5 करोड़ खुराक और चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो