लाइव न्यूज़ :

हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर जाना चाहती हैं ममता बनर्जी, केंद्र से मांगी अनुमति

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2023 17:30 IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की अमित शाह की यात्रा पर कहा कि मैंने एक पत्र भी लिखा है जिसमें मणिपुर जाने और मणिपुर के शांतिप्रिय लोगों से बात करने की अनुमति मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को पत्र लिखकर मणिपुर जाने की मांगी अनुमितएक अथिकारी ने कहा, बंगाल की मुख्यमंत्री वहां हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़ी होना चाहती हैंशाह के दौरे को लेकर कहा, दौरे के बावजूद वह राज्य के लोगों के साथ बात नहीं कर रहे हैं

कोलकोता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के लोगों के साथ खड़े होने की इच्छा व्यक्त करते हुए केंद्र को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की अनुमति मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''मुख्यमंत्री ने मणिपुर जाने की अनुमति के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। वह वहां हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़ी होना चाहती हैं।''

अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो मणिपुर की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह युद्धरत समुदायों के बीच समाधान निकालकर शांति बहाल करने की कोशिश करने के लिए सोमवार की रात मणिपुर पहुंचे हैं। लगभग एक महीने से जातीय संघर्ष से पीड़ित मणिपुर में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों और गोलीबारी में अचानक तेजी देखी गई।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की अमित शाह की यात्रा पर कहा कि मैंने एक पत्र भी लिखा है जिसमें मणिपुर जाने और मणिपुर के शांतिप्रिय लोगों से बात करने की अनुमति मांगी है। चूंकि मैंने एक पत्र लिखा है, इसलिए उन्होंने (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) ऐसा किया। मणिपुर का दौरा करने के बावजूद, वह राज्य के लोगों के साथ बात नहीं कर रहे हैं।"

बंगाल सीएम ने कहा कि मैं इतने दिनों से कह रहा हूं कि उन्हें मणिपुर का दौरा करना चाहिए। इतने लोग मारे गए, देश को बताना चाहिए कि राज्य में कितने लोग मारे गए और मणिपुर में क्या स्थिति है।  

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालमणिपुरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष