लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- दीदी ने 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर ब्रेक लगाया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2019 15:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं लेकिन दीदी तो दीदी हैं। पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया और उन्हें किसानों का विकास रोकने वाला बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। 

उन्होने कहा कि देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं लेकिन दीदी तो दीदी हैं। पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। 

उन्होंने कहा कि काफी अड़चनों के बाद भी आपका ये चौकीदार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आपका ये चायवाला, यहां के चाय बागानों में काम करने वालों के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। 

पीएम ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए बालाकोट में बदला लेकर जब हमारे जवान वापस आए तो रोना किसी को था और रो कोई और रहा था। दर्द इस्लामाबाद और रावलपिंडी में होना चाहिए था। लेकिन दर्द यहां कोलकाता में बैठी दीदी को हो रहा था। इन्होंने कहा कि मोदी ने ये क्यों किया? मोदी सबूत दे। 

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) देश के सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच है, जिससे वो निर्भय होकर देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं लेकिन कांग्रेस इसे सेना से छीन लेना चाहती है। आप आश्वस्त रहिये ये मोदी है, एक भी घुसपैठिये को छोड़ने वाला नहीं है। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के पेयरोल पर यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्हें मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि वो ये सब छोड़ दें, वरना भाजपा की सरकार आते ही उन्हें ठीक कर दिया जायेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील