लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ममता बनर्जी ने कहा- 'महाभारत को काजी नजरुल इस्लाम ने लिखा था', वायरल हुआ वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 14:56 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने ये कहते हुए देखा जा सकता है कि महाभारत काजी नजरुल इस्लाम द्वारा लिखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिर फिसली ममता बनर्जी की जुबानमहाभारत को काजी नजरुल इस्लाम द्वारा लिखा गया बतायाइससे पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन कहा था

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने ये कहते हुए देखा जा सकता है कि महाभारत काजी नजरुल इस्लाम द्वारा लिखा गया था।

ममता बनर्जी ने टीएमसीपी स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा, "अकेले पढ़ाई से ही कोई व्यक्ति सही मायने में सीख नहीं पाता है। बड़ा दिल रखना पड़ता है। हमारे महापुरुषों ने क्या लिखा है, उसे पढ़ें और समझें। रवींद्रनाथ, नजरूल, विवेकानंद को पढ़ें.... महाभारत नजरुल इस्लाम ने लिखा था।"

बता दें कि काजी नजरूल इस्लाम को बंगाल के विद्रोही बार्ड के रूप में जाना जाता है। वह अपनी उपनिवेश विरोधी कविताओं और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। ममता  बनर्जी ने कहा कि उन्होंने 'महाभारत' लिखा, जिसका श्रेय ऋषि वेद व्यास को जाता है।

इससे पहले टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 'चांद पर गईं' थीं। बंगाल की सीएम ने इससे पहले कहा था कि जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश (शर्मा) से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान कैसा दिखता है। उन्होंने जवाब दिया 'सारे जहां से अच्छा'। ममता बनर्जा का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ममता  की गलतियां यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता और बॉलीवुड हस्ती राकेश रोशन समझ लिया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से, मैं इसरो को अपनी अग्रिम बधाई भेजता हूं। वैज्ञानिकों को श्रेय मिलना चाहिए। श्रेय देश को जाना चाहिए। जब ​​राकेश रोशन चंद्रमा पर उतरे, तो पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि भारत वहां से कैसा दिखता है।"

पहले राकेश शर्मा को राकेश रोशन कहना और अब महाभारत को काजी नजरुल इस्लाम द्वारा लिखा गया बताने वाले वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी ट्रोलिंग का शिकार भी हो रही हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोMamta Banerjeeकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील