लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने प्रख्यात कवि आलोकरंजन दासगुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:11 IST

Open in App

कोलकाता,18नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रख्यात बांग्ला कवि आलोकरंजन दासगुप्ता के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। वह 87 वर्ष के थे।

साहित्य अकादमी से सम्मानित दासगुप्ता का 17 नवंबर यानी कल जर्मनी में निधन हो गया।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी। दासगुप्ता दशकों पहले कोलकाता से जर्मनी चले गए थे। उनके परिवार ने बताया कि वह अनेक बीमारियों से पीड़ित थे और रात नौ बजे (जर्मनी के स्थानीय समय अनुसार) उनका निधन को गया।

बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘ साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं अनुवादक आलोकरंजन दासगुप्ता के निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

दासगुप्ता का जन्म छह अक्टूबर 1933 को कोलकाता में हुआ था। शांतिनिकेतन के विश्व भारती और फिर सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज में उनकी शिक्षा दीक्षा हुई। कलकत्ता विश्वविद्यालय से भारतीय कविताओं के बोल पर उन्होंने पीएचडी की।

दासगुप्ता ने कविताओं की 20 से अधिक किताबें लिखी हैं। बाद में वह जर्मनी चले गए और हेडलबर्ग विश्वविद्यालय में उन्होंने अध्यापन कार्य भी किया।

उन्हें उनके कविता संग्रह ‘मरमी करात’ के लिए 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत