लाइव न्यूज़ :

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर घिरीं ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर आज आ रहीं दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 10:31 IST

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है। बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के गुरुवार दोपहर बाद तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। शाम को टीएमसी के सांसदों के साथ एक बैठक करेंगी। सात अगस्त को नीति आयोग की एक बैठक में भी हिस्सा लेंगी।

नयी दिल्लीः शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर विवादों में घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी प्रमुख दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह सोनिया गांधी और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह सात अगस्त को नीति आयोग की एक बैठक में हिस्सा लेंगी।

ममता बनर्जी के गुरुवार दोपहर बाद तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वह शाम को टीएमसी के सांसदों के साथ एक बैठक करेंगी। गौरतलब है कि संसद के मौजूदा सत्र में टीएमसी के सांसद महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है। बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं। प्रधानमंत्री सात अगस्त को नीति आयोग की शासी परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद की यह बैठक नियमित तौर पर होती है। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी। गौरतलब है कि बनर्जी पिछले वर्ष इस बैठक में शामिल नहीं हुई थीं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो