लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने दिया अखिलेश यादव को समर्थन, बोलीं- हमारा साथ उसे जो बीजेपी को उखाड़ सके

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 17:15 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि वो यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन कर रही हैं लेकिन साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस यूपी में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि जो भी भाजपा को हरा सकता है, तृणमूल कांग्रेस उसके साथ है बनर्जी ने कहा कि 34 सालों से राज कर रही वाम सरकार को बाहर फेंक दिया तो फिर ये बीजेपी क्या हैबंगाल की सीएम ने कहा कि कांग्रेस मेघालय और पंजाब में बीजेपी की पिछलग्गू बनी हुई है

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पर फिर के काबिज होने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरी है। ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देते हुए कहा, "मैं यूपी चुनाव अखिलेश यादव को अपना समर्थन दे रही हूं। तृणमूल कांग्रेस उसी का समर्थन करेगी जो बीजेपी को उखाड़ फेंकने की क्षमता रखता है।" 

ममता बनर्जी ने कहा कि वो यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन कर रही हैं लेकिन साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस यूपी में अपने प्रत्याशी उतारेगी और जमकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इसके साथ ही बंगाल की सीएम ने यह भी कहा कि पहले टीएमसी को केवल पश्चिम बंगाल की पार्टी माना जाता था लेकिन अब पार्टी ने अपना विस्तार किया है। तृणमूल के कॉडर ने देश के अन्य हिस्सों में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली है। 

ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी ने गोवा में अपने संगठन को मजबूत किया है। इसके अलावा पार्टी ने त्रिपुरा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और 20 फीसदी वोट हासिल किया। आने वाले 2 सालों में हमारा लक्ष्य है कि हम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपनी बढ़त बनाएं और भाजपा को बाहर खदेड़ें। 

बड़े ही आत्मविश्वास के ममता बनर्जी ने कहा कि जब हमने 34 सालों से राज कर रही वाम सरकार को पश्चिम बंगाल से बाहर फेंक दिया तो फिर ये बीजेपी क्या है। इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि कांग्रेस मेघालय और पंजाब में बीजेपी की पिछलग्गू बनी हुई है।  कांग्रेस में अपने बड़े होने का भारी अहंकार है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर