लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा- मणिपुर हिंसा में कितने लोग मारे गए, स्पष्ट आंकड़ा नहीं दे रही सरकार, अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 07:32 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में कुछ कहा कि भाजपा शासित राज्य में आखिर हो क्या रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में एक भी प्रतिनिधि नहीं भेजने के लिए ममत बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में हुए जातीय संघर्ष में करीब 60 लोगों की जान गई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों का स्पष्ट आंकड़ा नहीं दे रही है, जहां देखते ही गोली मारने का आदेश लागू है। उन्होंने स्थिति की समीक्षा के लिए मणिपुर में एक भी प्रतिनिधि नहीं भेजने के लिए भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में कुछ कहा कि भाजपा शासित राज्य में आखिर हो क्या रहा है। बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं मणिपुर की स्थिति से बहुत चिंतित हूं। देखते ही गोली मारने (के आदेश) से हुई मौतों का हमें स्पष्ट पता नहीं चल रहा है क्योंकि राज्य सरकार कोई सूचना नहीं दे रही है।’’ हालांकि, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बाद में कहा कि राज्य में हुए जातीय संघर्ष में करीब 60 लोगों की जान गई है।

मुख्यमंत्री ममता ने दावा किया कि मणिपुर हिंसा मानव निर्मित संकट है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इतने व्यस्त हैं कि मणिपुर जाने के लिए उन्हें एक दिन का भी समय नहीं मिल सका जबकि उनके पास रक्षा बलों के हेलीकॉप्टर और विमान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर जल रहा है। लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है। चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाना प्राथमिक कार्य है। भाजपा मणिपुर में उतनी व्यस्त नहीं है, जितनी चुनावों में है। वह (शाह) मणिपुर जा सकते थे। वह बाद में बंगाल आ सकते थे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री शाह मंगलवार को एक दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

गौरतलब है कि मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में तीन मई को 10 पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी - नागा और कुकी - आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं। 

टॅग्स :मणिपुरकोलकाताMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील