लाइव न्यूज़ :

कोरोना संदिग्ध मरीज के साथ ‘मार-पीट’, ममता बनर्जी ने कहा-लोग बीमारी से लड़ें न कि बीमार से

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:33 IST

इस मामले में की जानकारी होते ही ममता बनर्जी ने कहा कि हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है, बीमार के खिलाफ नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोग संक्रमित व्यक्ति को अपने इलाके में नहीं आने देना चाहते हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे ऐसा न करें। ममता बनर्जी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति कभी भी संक्रमित हो सकता है।पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति और उसका परिवार कोविड-19 के क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

कोलकाता: कोलकाता के पटुली क्षेत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमित, उसकी गर्भवती पत्नी और बच्चे को पड़ोसियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से कहा कि वह बीमारी से लड़ें न कि बीमार से लड़ें। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई ‘जीवन की लड़ाई’ है और लोगों को मरीजों का साथ देना चाहिए और जल्दी स्वस्थ होने में उनकी मदद करनी चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक आईटी पेशेवर ने बुधवार को आरोप लगाया, ‘‘पड़ोसियों ने मंगलवार दोपहर मुझे, मेरे तीन साल के बेटे, मेरी तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मार-पिटाई की। उन्होंने मेरी पत्नी को धक्का दिया और मुझे जूतों से मारा।

पड़ोसी हमारे फ्लैट में रहने का विरोध कर रहे थे जबकि हम पृथक-वास के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने फ्लैट में रह रहे थे।’’ पड़ोसियों ने इस आरोप को खारिज किया है और आरोप लगाया है कि व्यक्ति और उसका परिवार कोविड-19 के घर में पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

व्यक्ति की जांच पिछले सप्ताह हुई और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई। राज्य से समय-समय पर कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे लोगों और मरीजों के साथ मार-पीट का मामला सामने आता रहा है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘ हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है, बीमार के खिलाफ नहीं। ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोग संक्रमित व्यक्ति को अपने इलाके में नहीं आने देना चाहते हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे ऐसा न करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति कभी भी संक्रमित हो सकता है।

इसलिए हमें एकजुट होकर वायरस के खिलाफ लड़ना है। मरीजों का इलाज करना हमारा कर्तव्य है और हम बेहतर तरीके से उनकी मदद करेंगे…यह जीवन की लड़ाई है। उन्होंने इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील