लाइव न्यूज़ :

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग, ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: January 23, 2022 12:03 IST

ममता की यह अपील एक बार फिर ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को शामिल करने के लिए गणतंत्र दिवस का जश्न 23 जनवरी से मनाना शुरू करने का फैसला किया है। केंद्र ने इसे पराक्रम दिवस घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस का जश्न 23 जनवरी से मनाना शुरू करने का फैसला किया है। बनर्जी ने कहा कि वह देशभक्ति, साहस, नेतृत्व, एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं।इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बंगाल नेताजी पर एक झांकी प्रदर्शित करेगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र सरकार से अपील की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

ममता की यह अपील एक बार फिर ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को शामिल करने के लिए गणतंत्र दिवस का जश्न 23 जनवरी से मनाना शुरू करने का फैसला किया है। केंद्र ने इसे पराक्रम दिवस घोषित किया है।

एक ट्वीट कर ममता बनर्जी ने कहा कि हम फिर से केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरा देश को राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि दे सके और देशनायक दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाया जा सके।

नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए बनर्जी ने कहा कि वह देशभक्ति, साहस, नेतृत्व, एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। नेताजी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे।

बता दें कि, इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बंगाल नेताजी पर एक झांकी प्रदर्शित करेगा, जिसमें भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य के अन्य प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों को भी शामिल किया जाएगा।

हालांकि, पश्चिम बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, केरल और ओडिशा की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं किया गया है जिसका इन राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विरोध जताया है।

टॅग्स :नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीममता बनर्जीनरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत