लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए ममता करेंगी टीएमसी के प्रचार अभियान का नेतृत्व

By भाषा | Updated: October 9, 2021 09:24 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी राज्य की चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो के नाम सूची में नहीं हैं।

वहीं, भाजपा के प्रचारकों की सूची में प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं के नाम हैं।

टीएमसी की सूची में अभिनेता-सांसद देव और मिमी चक्रवर्ती, लोकप्रिय गायिका-विधायक अदिति मुंशी, फिल्म निर्माता-विधायक राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री से तृणमूल कांग्रेस की राज्य युवा शाखा की प्रमुख बनीं सयानी घोष के अलावा वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी, फरहाद हाकिम, सौगता रॉय और अरूप बिस्वास के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि नुसरत जहां, जिन्होंने मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था, और हाल ही में संपन्न भवानीपुर उपचुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए और "भाजपा की उनकी पुरानी दोस्त प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्रचार करने की शर्मिंदगी से बचाने" का अनुरोध करने वाले सुप्रियो के नाम टीएमसी सूची में शामिल नहीं हैं।

भाजपा के प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार से सांसद गिरिराज सिंह के नाम राज्य के बाहर के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

विधानसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल के बाहर से कई प्रचारकों को शामिल करने वाली भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री और उत्तर बंगाल के सांसद जॉन बारला और निसिथ प्रमाणिक, मतुआ समुदाय के मंत्री-सांसद शांतनु ठाकुर सहित अन्य स्थानीय नेताओं पर भी भरोसा कर रही है।

भाजपा के प्रचारकों की सूची में फैशन डिजाइनर और विधायक अग्निमित्र पॉल के अलावा पार्टी के सेलिब्रिटी चेहरे - अभिनेत्री से राज्यसभा सदस्य बनीं रूपा गांगुली और अभिनेत्री-सांसद लॉकेट चटर्जी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर