लाइव न्यूज़ :

टीमएसी के भविष्य के लिए ममता के पास शानदार दृष्टिकोण है : सुष्मिता देव

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:54 IST

Open in App

कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास पार्टी के भविष्य के लिए ‘‘शानदार दृष्टिकोण’’ है और उम्मीद जताई कि इसमें वह मददगार होंगी। देव सोमवार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं। कांग्रेस की महिला शाखा की पूर्व प्रमुख सोमवार को टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं। तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद का स्वागत किया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम अपने तृणमूल परिवार में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। ममता शासन से प्रेरित होकर, वह आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में हमारे साथ जुड़ी हैं।’’ पूर्व सांसद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उसकी महिला शाखा की प्रमुख थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अपना इस्तीफा भेजने वाली देव ने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। टीएमसी की तरफ से जारी वीडियो में देव ने कहा, ‘‘टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और उनके साथ अच्छी चर्चा हुई। पार्टी के लिए उनका दृष्टिकोण शानदार एवं स्पष्ट है। फिर हमने मुख्यमंत्री (पश्चिम बंगाल) से मुलाकात की। उनका भी पार्टी के भविष्य को लेकर शानदार दृष्टिकोण है और मैंने उम्मीद जताई कि इसमें मैं मददगार हो सकती हूं।’’ उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘मैं मंगलवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता करूंगी और सभी सवालों के जवाब दूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार