लाइव न्यूज़ :

ममता ने मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर उग्रवादी हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:05 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मणिपुर में उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के पांच जवानों के मारे जाने पर दुख जताया। उन्होंने हमले को ‘नृशंस’ बताया।

मणिपुर में शनिवार सुबह हुए हमले में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग अफसर (सीओ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस हमले में अर्धसैनिक बल के चार कर्मियों की भी मौत हो गई।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं मणिपुर में 46वीं असम राइफल्स के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मुझे यह जानकर दुख हुआ कि हमने सीओ और उनके परिवार के सदस्यों सहित पांच बहादुर सैनिकों को खो दिया है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। पूरा देश न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में त्रिपाठी के काफिले को निशाना बनाया गया।

अलग ‘होमलैंड’ की मांग करने वाले मणिपुर के उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपक’ (पीआरईपीएके) को इस हमले का जिम्मेदार माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए