लाइव न्यूज़ :

सुधाकर रेड्डी ने कहा, ममता अब भी वाम दलों को “दुश्मनों की तरह देखती हैं, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के रूप में नहीं

By भाषा | Updated: June 27, 2019 15:30 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब भी वाम दलों को “दुश्मनों की तरह देखती हैं, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के रूप में नहीं।” उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में वाम दलों के सैकड़ों दफ्तरों पर अब भी तृणमूल का कब्जा है। 100 से अधिक लोग मारे गए। हजारों को उनके गावों से बाहर फेंक दिया गया। अब भी इस तरह के हमले जारी हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी पर वामपंथियों के ऊपर “हमला करने और उसे बर्बाद करने” के भी आरोप लगाए।दोनों दलों ने उनकी अपील को यह कह कर ठुकरा दिया कि भगवा पार्टी के विस्तार के लिए उनकी नीतियां ही जिम्मेदार हैं।

वरिष्ठ वामपंथी नेता एस सुधाकर रेड्डी ने भाजपा से लड़ने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कांग्रेस और वाम दलों के उनकी पार्टी के साथ हाथ मिलाने की अपील को बृहस्पतिवार को “निरर्थक” करार दिया।

बनर्जी ने अपनी इस अपील को बुधवार को विपक्षी कांग्रेस और माकपा के सामने रखा लेकिन दोनों दलों ने उनकी अपील को यह कह कर ठुकरा दिया कि भगवा पार्टी के विस्तार के लिए उनकी नीतियां ही जिम्मेदार हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब भी वाम दलों को “दुश्मनों की तरह देखती हैं, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के रूप में नहीं।” उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में वाम दलों के सैकड़ों दफ्तरों पर अब भी तृणमूल का कब्जा है। 100 से अधिक लोग मारे गए। हजारों को उनके गावों से बाहर फेंक दिया गया। अब भी इस तरह के हमले जारी हैं।”

रेड्डी ने कहा कि इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री की अपील निरर्थक है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी पर वामपंथियों के ऊपर “हमला करने और उसे बर्बाद करने” के भी आरोप लगाए। रेड्डी ने पूछा, “बड़े पैमाने पर वामपंथियों के खिलाफ हिंसा करने के लिए और सबसे अलोकतांत्रिक तरीके से पश्चिम बंगाल में वाम दलों को कमजोर करने के लिए वह (ममता) जिम्मेदार हैं और अब इस अपील का क्या मतलब है?”

उन्होंने कहा कि वामपंथी पार्टियां भाजपा को “शत्रु” के तौर पर देखती हैं और उसके खिलाफ लड़ना चाहती हैं लेकिन साथ ही वे तृणमूल को भी “प्रतिद्वंद्वी की ही तरह” देखती हैं।” कोलकाता में राज्य विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन पर चर्चा के दौरान बनर्जी ने कहा था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस एवं माकपा जैसी पार्टियों को इसके खिलाफ लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ “हाथ मिलाना” चाहिए। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील