लाइव न्यूज़ :

गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को ममता बनर्जी ने लिखा पत्र, की एकजुट होकर सैद्धांतिक विपक्ष बनाने की अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2022 12:39 IST

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को सभी विपक्षी नेताओं और गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा और "लोकतंत्र पर भाजपा के सीधे हमलों पर चिंता व्यक्त की।"

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने मंगलवार को सभी विपक्षी नेताओं और गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा। अपने पत्र में सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं और गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से एकसाथ आने की अपील की।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी नेताओं और गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र के जरिए विपक्षी नेताओं और गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि सभी एक बैठक के लिए एकसाथ आएं ताकि सभी की सुविधा और उपयुक्तता के अनुसार आगे के रास्ते पर विचार किया जा सके। 

बता दें कि सीएम बनर्जी का यह पत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीरभूम हत्याकांड को लेकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के बाद सामने आया है। अपने पत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग असंतोष को दबाने के लिए किया जा रहा है। 

ममता ने जोर देकर कहा कि विपक्षी नेताओं को भगवा पार्टी के खिलाफ लड़ाई में एकसाथ आना चाहिए जो केंद्र के साथ-साथ अधिकांश राज्यों में सत्ता में है। पत्र में ममता बनर्जी ने ये भी लिखा कि भाजपा से एकजुट होकर कैसे लड़ना है, इस पर चर्चा करने के लिए गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं की बैठक होनी चाहिए। ममता ने गैर-बीजेपी सीएम और विपक्षी नेताओं को अपने पत्र में लिखा कि सभी प्रगतिशील ताकतों को एक साथ आने और केंद्र में दमनकारी शासन से लड़ने के लिए समय की जरूरत है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJPटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप