लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने संबंधी फैसले को 'तुगलकी नोटबंदी' बताया, केंद्र पर साधा निशाना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2023 18:45 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने संबंधी फैसले को लेकर कहा कि इस तरह के कदम से इस शासन की घोर पूंजीवादी प्रवृत्ति का पता चलता है। वहीं खड़गे ने कहा कि केंद्रीय बैंक के फैसले से जनता को एक और परेशानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने संबंधी फैसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारीममता ने मनमाना और 'तुगलकी नोटबंदी' का नाटक बतायाखड़गे ने दावा किया कि केंद्रीय बैंक के फैसले से जनता को एक और परेशानी होगी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने संबंधी फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की शनिवार को आलोचना की और इसे एक और मनमाना और 'तुगलकी नोटबंदी' का नाटक बताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष बैंक के इस कदम से आम लोगों को एक बार फिर मुश्किल होगी।

बनर्जी ने फैसले के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस तरह के कदम से इस शासन की घोर पूंजीवादी प्रवृत्ति का पता चलता है। बनर्जी ने ट्वीट किया, "दो हजार रुपये के नोटों का एक और मनमाना और तुगलकी नोटबंदी का नाटक आम लोगों को एक बार फिर परेशान करेगा।"

बता दें कि आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे। आरबीआई का यह कदम नवंबर, 2016 के उस अप्रत्याशित ऐलान से थोड़ा अलग है जिसमें 500 और 1,000 रुपये के तत्कालीन नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। उसी समय आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट जारी किये थे। बनर्जी ने 2016 में नोटबंदी के केंद्र के फैसले का भी विरोध किया था। 

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हर बार जब पीएम जापान यात्रा पर जाते हैं, तो वे नोटबंदी की अधिसूचना जारी करते हैं। खड़गे ने ये टिप्पणी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सभा के संबोधन के दौरान की।

इस कदम के लिए पीएम को निशाना बनाते हुए खड़गे ने दावा किया कि केंद्रीय बैंक के फैसले से जनता को एक और परेशानी होगी जैसे 2016 में 500 और 1,000 रुपए के नोटों के विमुद्रीकरण के दौरान हुई थी। 

बता दें कि आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।

टॅग्स :Mamta Banerjeeमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए