लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम को तिहाड़ भेजने की ममता ने की आलोचना, कहा- मोदी सरकार इतना तो सम्मान करती कि वह गृह मंत्री व वित्त मंत्री रहे हैं

By भाषा | Updated: September 7, 2019 04:54 IST

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने चिदंबरम को जेल में अपनी दवाएं ले जाने की इजाजत दी है। साथ ही उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया। केंद्र को चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की। ममता ने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को चिदंबरम के प्रति “कुछ तो सम्मान” दिखाना चाहिए था। बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चिदंबरम का मामला क्या है, इसमें कानून अपना काम करेगा, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री को साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है?

उन्होंने कहा कि केंद्र को चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘वकील रखने के लिए हमें बहुत खर्च करना पड़ता है। चिदंबरम स्वयं एक अधिवक्ता हैं। यह क्या हो गया है? उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ेगा । हमें न्यायपालिका के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि देश कहां जा रहा है?’’

दिल्ली की एक अदालत ने गुरूवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

भाजपा स्पष्ट रूप से हवाला देते हुए ममता ने कहा, ‘‘चिदंबरम चाहे अच्छे या बुरे व्यक्ति हों, पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री रहे हैं। आपको उन्हें कम से कम थोड़ा आदर देना चाहिए था । आज आप सत्ता में हैं लेकिन कल आप हो सकते हैं और नहीं भी हो सकते हैं ।’’ अदालत ने चिदंबरम को जेल में अपनी दवाएं ले जाने की इजाजत दी। साथ ही उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील