लाइव न्यूज़ :

'कट मनी' के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने दी अपनी सफाई, पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने में कुछ भी गलत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 08:00 IST

पिछले एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में लोग 'कट मनी' के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा कथित तौर पर ली गई 'कट मनी' को लौटाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App

'कट मनी' मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने का प्रयास करती हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन बिना सबूत के किसी को उन्हें बदनाम करने का अधिकार नहीं है। 

ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा, मैंने जो भी कहा था, वह मैंने पार्टी पार्षदों की आंतरिक बैठक में कहा था। अगर मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासित करने का प्रयास करती हूं तो इसमें क्या गलत है? सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग नहीं हो, अगर मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहती हूं तो क्या गलत है?' 

पिछले एक सप्ताह से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोग इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा कथित तौर पर ली गई 'कट मनी' को लौटाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, हम अवाम की पार्टी हैं तो इससे किसी को बिना सबूत के हमें बदनाम करने का अधिकार नहीं मिल जाता है।' हालांकि, बनर्जी ने कट मनी मुद्दे की छानबीन के लिए एक जांच आयोग बनाने की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि विपक्ष मुद्दे पर राज्य लोकायुक्त के पास जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल में ‘एलियन कल्चर’ लाने का प्रयास कर रही है और भगवा पार्टी से लड़ने के लिए कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस को हाथ मिलाना होगा।

बीजेपी को रोकने के लिए ममता बनर्जी कांग्रेस, माकपा का साथ चाहतीं हैं। ममता बनर्जी ने कहा, राज्य के लोग भाटपाड़ा में देख रहे हैं कि बीजेपी को वोट देकर क्या हो रहा है। मुझे लगता है बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के लिए हम सबको (तृकां, कांग्रेस और माकपा) साथ आना चाहिए, इसका ये मतलब नहीं कि हम हाथ मिला लें लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर समान मुद्दे पर हम साथ आ सकते हैं।बीजेपी के खिलाफ हाथ मिलाने की बनर्जी की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस और माकपा दोनों ने बंगाल में भगवा पार्टी की मजबूती के लिए तृणमूल कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया । विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा, ‘‘बीजेपी से लड़ने के लिए हमें ममता बनर्जी से सीख नहीं चाहिए। उनकी ही नीतियों के कारण बंगाल में बीजेपी का आधार बढ़ा है।’’

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार