लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बोला ममता पर हमला, कहा- उन्होंने टैगोर के बंगाल को नफरत की भूमि में बदल दिया

By भाषा | Updated: May 14, 2019 05:21 IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि बनर्जी ने शहर के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का बचाव किया था और यहां तक कि वह धरने पर भी बैठ गईं थीं। शर्मा ने कहा, “ममता के शासन में पश्चिम बंगाल, भारत के भीतर अलग देश जैसा लगता है। क्या आपने किसी मुख्यमंत्री को कभी पुलिस के एक अधिकारी को बचाने के लिए धरने पर बैठते देखा है? यह किस तरह का राज्य है?”

Open in App

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान कवि रबिंद्रनाथ टैगोर के राज्य को हिंसा एवं नफरत के क्षेत्र में बदल दिया है जिससे इसकी संस्कृति को नुकसान पहुंचा है। भाजपा नेता ने दावा किया कि बनर्जी इस तरह से काम कर रही हैं जैसे कि वह देश के भीतर ही एक अलग देश को चला रही हैं।शर्मा ने यहां कोलकाता प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, “पश्चिम बंगाल रबिंद्रनाथ (टैगोर), श्यामाप्रसाद (मुखर्जी) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए प्रख्यात था। देखिए आज यह क्या हो गया है? यह हिंसा, भ्रष्टाचार एवं घृणा के राज्य में बदल गया है। और इसके लिए ममता दीदी जिम्मेदार हैं।”केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि बनर्जी ने शहर के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का बचाव किया था और यहां तक कि वह धरने पर भी बैठ गईं थीं। शर्मा ने कहा, “ममता के शासन में पश्चिम बंगाल, भारत के भीतर अलग देश जैसा लगता है। क्या आपने किसी मुख्यमंत्री को कभी पुलिस के एक अधिकारी को बचाने के लिए धरने पर बैठते देखा है? यह किस तरह का राज्य है?”उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल दुनिया से काफी पीछे है। दुनिया को छोड़िए, पश्चिम बंगाल देश से ही कम से कम 20-25 साल पीछे चल रहा है। कौन जिम्मेदार है? जरा इस बारे में सोचिए।” उन्होंने नरेंद्र मोदी को “एक्सपायरी प्रधानमंत्री” कहने के लिए भी बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि वह राज्य की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं।उन्होंने कहा, “ममता ने यह भी कहा कि वह उन्हें रस्सी से बांधकर जेल में डालेंगी। यह किस तरह की भाषा है और वह क्या साबित करना चाहती हैं? लेकिन प्रधानमंत्री उनको दीदी बुलाते हैं। मुझे भरोसा है कि पश्चिम बंगाल के लोग इस बार बदलाव लेकर आएंगे।” शर्मा ने भाजपा युवा शाखा की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी की भी आलोचना की और उसे तृणमूल कांग्रेस की ‘‘गंदी राजनीति” बताया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील