लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 14, 2022 17:54 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे विधायक ने राष्ट्रपति के बारे में जो कहा उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी पहले ही माफी मांग चुकी है और मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं।व्यापक निंदा और राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर गिरि को बर्खास्त करने की मांग बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मंत्री को चेतावनी दी गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने मंत्री अखिल गिरि की ओर से माफी मांगी। गिरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मेरे विधायक ने राष्ट्रपति के बारे में जो कहा उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरी पार्टी पहले ही माफी मांग चुकी है और मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं।"

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो की माफी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि द्वारा वायरल वीडियो में राष्ट्रपति के लुक पर टिप्पणी करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजाक उड़ाने के कुछ दिनों बाद आई है। वीडियो में गिरी ने कहा था, "उन्होंने (भाजपा) कहा कि मैं सुंदर नहीं हूं। हम किसी को उसकी शक्ल से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?"

व्यापक निंदा और राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर गिरि को बर्खास्त करने की मांग बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मंत्री को चेतावनी दी गई है। बनर्जी ने कहा, "हम सभी राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। वह एक अत्यधिक सम्मानित महिला हैं। अखिल गिरि को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी ने उन्हें आगाह किया है। हम इस राय का समर्थन नहीं करते हैं। यह उन्हें बता दिया गया है और उन्हें इस पर आगे कुछ नहीं कहना चाहिए। अखिल ने अन्याय किया है।"

टॅग्स :ममता बनर्जीद्रौपदी मुर्मूपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत