लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और दिलीप घोष ने लोगों को रक्षा बंधन पर शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:03 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य के लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह भाई बहन के विशेष रिश्ते का पर्व है। बनर्जी ने ट्वीट किया, “रक्षा बंधन पर सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। भाइयों और बहनों के विशेष रिश्ते के पर्व को मनाते हुए आइये, हम हमेशा एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लें।” पश्चिम बंगाल में रक्षा बंधन मनाया जा रहा है तथा तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों दलों में महिला सदस्यों और समर्थकों ने नेताओं के हाथ पर राखी बांधी और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और राज्य सरकार में मंत्री फरहाद हकीम, सुजीत बोस और अरूप बिस्वास ने क्रमशः चेतला, लेक टाउन और नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। हकीम ने कहा, “बहुत से नेता चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए हमें बांटने का प्रयास करते हैं लेकिन हम बंगाल का एक और विभाजन नहीं होने देंगे। आइये हम एक रहने का संकल्प लें।” बोस ने कहा, “विभिन्न भाषायी और धार्मिक समूह की महिलाओं ने मेरे हाथ पर राखी बांधी। यह मेरे लिए विशेष क्षण है।” बिस्वास ने भी नेताजी इनडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा, “महिला मोर्चा की बहन सदस्यों, दोस्तों और मेरी सगी बहनों ने आज मेरे हाथ पर राखी बांधी।” उन्होंने कहा, “सभी को शुभकामनाएं। आइये हम टैगोर के लोकप्रिय गीत बंगलार माटी बंगलार जोल… को याद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप