लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सूचना देने में कोताही बरतने पर मालपुरा नगरपालिका के ईओ पर जुर्माना

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:21 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर राजस्थान सूचना आयोग ने सूचना देने में कोताही बरतने पर मालपुरा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने एक अन्य मामले में बिजली वितरण कंपनी एवं चार चिकित्सा अधिकारियों पर भी इतनी ही राशि का जुर्माना लगाया है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार आयोग के सम्मुख मालपुरा के शशिप्रकाश ने अपील की थी कि उन्होंने कोई एक साल पहले कस्बे में शुष्क शौचालय की सफाई में लगे कर्मचारियों की सूची मांगी थी, परंतु नगर पालिका ने उनके आवेदन की उपेक्षा की।

आयोग ने पालिका अधिकारी से जवाब तलब किया। लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने अप्रसन्नता व्यक्त की और अधिशासी अधिकारी पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया। आयोग ने नगर पालिका को निर्देश दिया है कि वह आगामी पंद्रह दिन में नागरिक को वांछित सूचना मुहैया करवाए।

एक अन्य मामले में आवेदक को वांछित सूचना उपलब्ध नहीं करवाने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के लोक सूचना अधिकारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने और वांछित सूचना 15 दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

इसी तरह राज्य सूचना आयोग ने झालावाड़ जिले में इकलेरा, डग, मनोहर थाना और बकानी के चिकित्सा अधिकारियों पर अलग अलग मामलों में पांच-पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। इन चारों मामलों में एक नागरिक ने मेडिकल रिलीफ सोसाइटी से संबधित सूचनाओं के लिए वर्ष 2019 में अर्जी दी थी, लेकिन चिकित्सा अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। आयोग ने इन अधिकारियों को चार बार नोटिस भेज कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया, परंतु वे न तो सुनवाई में उपस्थित हुए और न ही उन्होंने कोई जवाब दिया।

इस पर आयुक्त बारेठ ने नाराजगी जाहिर की और जुर्माने का आदेश दिया। जुर्माने की राशि इन अधिकारियों की तनख्वाह से काटी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए