लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने कहा- पांच साल से छोटे बच्चों में मौत का सीधा कारण कुपोषण नहीं

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:34 IST

केंद्र सरकार देशभर में पोषण अभियान चला रही है, जिसमें छह साल तक के बच्चों, किशोरवय लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पोषण स्तर को तय लक्ष्यों के साथ समयबद्ध तरीके से सुधारने का उद्देश्य है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में मौत का सीधा कारण कुपोषण नहीं है।ईरानी ने सदन में इस विषय से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे पश्चिम बंगाल सरकार को पोषण अभियान से जुड़ने के लिए मनाएं।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में मौत का सीधा कारण कुपोषण नहीं है। महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि कुपोषण से संक्रमण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बीमार होने और मृत्यु की दर बढ़ सकती है, लेकिन यह बच्चों में मौत का सीधा कारण नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल से कम उम्र के बच्चों के बीच मौत का सीधा कारण कुपोषण नहीं है।’’ ईरानी ने कहा कि सरकार कुपोषण उन्मूलन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुपोषण जटिल और बहुआयामी मुद्दा है जो गरीबी और असमान खाद्य वितरण समेत अनेक कारणों से जुड़ा है। 

केंद्र सरकार देशभर में पोषण अभियान चला रही है, जिसमें छह साल तक के बच्चों, किशोरवय लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पोषण स्तर को तय लक्ष्यों के साथ समयबद्ध तरीके से सुधारने का उद्देश्य है। 

ईरानी ने सदन में इस विषय से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे पश्चिम बंगाल सरकार को पोषण अभियान से जुड़ने के लिए मनाएं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील