लाइव न्यूज़ :

सब्जियों की कीमतें आसमान छूने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2023 12:05 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी सरकार की लूट से महँगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है। पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है।"

Open in App
ठळक मुद्देमहानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच थीं।टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपए प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपए प्रति किलोग्राम थी।दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 प्रति रुपए किलोग्राम और 117 रुपए प्रति किलोग्राम थीं।

नई दिल्ली: विशाखापत्तनम में टमाटर की कीमतें 160 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के कारण देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच थीं। टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपए प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 

दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 प्रति रुपए किलोग्राम और 117 रुपए प्रति किलोग्राम थीं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार, औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 रुपए प्रति किलोग्राम था, जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस बीच खड़गे ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी सरकार की लूट से महँगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है। पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है।"

उन्होंने आगे लिखा, "सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में बेरोज़गारी दर 8.45 प्रतिशत हो गया है। गाँवों में बेरोजगारी दर 8.73 प्रतिशत है। गाँवों में मनरेगा डिमांड चरम पर, पर काम नहीं। ग्रामीण वेतन दर घटा है। नरेंद्र मोदी जी, देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी "अच्छे दिन", "अमृत काल" जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएँ।"

अपनी बात को जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे लिखा, "पर इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के खिलाफ वोट देकर करेगी। माफ़ तो क्या...जनता भाजपा को सत्ता से साफ कर देगी।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप