लाइव न्यूज़ :

Mallikarjun Kharge In Bihar: 'खंजर लेकर बार बार आते हैं, मैं कहा से लाऊं सर बदल बदल के', बिहार में एनडीए पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 19:01 IST

Mallikarjun Kharge In Bihar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे। खड़गे ने कटिहार और किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पीएम ने 10 साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं की हैखड़गे ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग भारत का संविधान बदलने की बात करते हैंदेश की जनता अब लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो चुकी है और बदलाव चाहती है

Mallikarjun Kharge In Bihar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे। खड़गे ने कटिहार और किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। खड़गे ने इस दौरान एनडीए पर निशाना साधा और एक शायरी पढ़ी। यह शायरी खड़गे इससे पहले सदन में अपने भाषण के दौरान भी पढ़ चुके हैं। खड़गे ने किशनगंज में कहा, 'खंजर लेकर बार बार आते है, मैं कहा से लाऊं सर बदल बदल के', खड़गे ने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया।

कांग्रेस ने देश में बड़े-बड़े कारखाने बनवाए, हरित क्रांति, सफेद क्रांति लेकर आई, आईआईटी, एम्स जैसी संस्थाएं खोलीं। एक वक्त हमारे देश में सुई नहीं बनती थी, कांग्रेस ने यहां रॉकेट उड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी गारंटी की बात करते हैं। लेकिन, पिछले 10 साल में जनता उनकी गारंटी देख चुकी है। 10 साल में उन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। नरेंद्र मोदी ने कहा था विदेश से काला धन वापस लाऊंगा। सभी के खाते में 15 लाख रुपए डालूंगा। हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा।

किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। लेकिन किया कुछ भी नहीं, क्योंकि नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। खड़गे ने आगे कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग भारत का संविधान बदलने की बात करते हैं। खड़गे ने कहा कि बीजेपी देश के संविधान को बदलने के लिए बहुमत चाहती है, लेकिन कांग्रेस जनता का दुख दूर करने के लिए बहुमत चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो चुकी है और बदलाव चाहती है। हम मोदी सरकार के अन्याय और तानाशाही को हराकर देश में न्याय की स्थापना करेंगे।

वह कहते थे कि अच्छे दिन लाऊंगा। लेकिन एक तरफ पेट्रोल-डीजल, आटा-दूध सब महंगे हो गए हैं। दूसरी तरफ हमारे नौजवान नौकरी के लिए तरस रहे हैं। क्या यही 'अच्छे दिन' हैं। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, आजादी हासिल की और फिर देश में लोकतंत्र को मजबूत किया।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेबिहारकिशनगंजकटिहारनवादालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर