लाइव न्यूज़ :

खड़गे का दावा- राष्ट्रपति मुर्मू को संसद भवन के उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया गया, कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2023 15:21 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सप्ताह नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके पूर्ववर्ती राम नाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं करने के लिए सोमवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने भाजपा सरकार पर बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का अनादर करने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय को प्रतीकवाद तक सीमित कर दिया गया हैलोकसभा सचिवालय के अनुसार, पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सप्ताह नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके पूर्ववर्ती राम नाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं करने के लिए सोमवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का अनादर करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय को प्रतीकवाद तक सीमित कर दिया गया है।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि मोदी सरकार ने चुनावी कारणों से राष्ट्रपति का चुनाव दलित और आदिवासी समुदायों से कराया। 

उन्होंने आगे कहा, "जहां नई संसद के शिलान्यास समारोह में पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद को नहीं बुलाया गया तो वहीं भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है और भारत का राष्ट्रपति इसका सर्वोच्च संवैधानिक अधिकारी है। वह अकेले ही सरकार, विपक्ष और हर नागरिक का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे लिखा, "वह भारत की प्रथम नागरिक हैं। उनके द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। मोदी सरकार ने बार-बार मर्यादा का अपमान किया है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय भाजपा-आरएसएस सरकार के तहत प्रतीकवाद तक सिमट गया है।"

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूमल्लिकार्जुन खड़गेरामनाथ कोविंदसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतसांसद जब पढ़ेंगे नहीं तो संसद में गंभीर चर्चा कैसे कर पाएंगे?

भारतParliament Winter Session: संसद शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के नेता मौजूद; SIR पर हो सकती है बहस

भारतनाश्ते में इडली और वड़ा के साथ ही सत्ता की खींचतान कम?, आखिर कैसे 60 दिन बाद सीएम सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार फिर से एकजुट?, जानें कहानी

भारतराजद गठबंधन की वजह से बिहार हारे, कांग्रेस प्रत्याशियों ने आलाकमान को दी रिपोर्ट, RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल बोले-6 जीते गए नहीं तो खाता भी...?

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर