लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर भाजपा के हमले पर बोले खड़गे- वो हमेशा ईर्ष्या से बात करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2023 17:31 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा और विपक्ष की बैठक पर उनकी टिप्पणियों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा कि वे (बीजेपी) हमेशा ईर्ष्या से बात करते हैं।मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैमणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा और विपक्ष की बैठक पर उनकी टिप्पणियों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने ईर्ष्या के कारण ऐसा कहा है। 

पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा, "वे (बीजेपी) हमेशा ईर्ष्या से बात करते हैं। यदि कोई कांग्रेस नेता वहां (मणिपुर) जाकर लोगों की कठिनाइयों को समझने की कोशिश करता है, तो वे इसे नाटक कहते हैं। वे पटना में विपक्ष की बैठक को फोटो सेशन कहते हैं। वे लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानाशाही मानसिकता वाले हैं। मैं ऐसी मानसिकता की निंदा करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को क्यों रोका गया? उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी। जब अमित शाह वहां जा सकते हैं, उनके लोग वहां जा सकते हैं, तो एक विपक्षी नेता ऐसा क्यों नहीं कर सकता? अगर वह (राहुल गांधी) गए तो यह नाटक था, जब आप गए तो यह कौन सा महा नाटक था?" खड़गे ने आगे सवाल किया कि गांधी को कोई सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, "जो आदमी 4,000 किलोमीटर से अधिक पैदल चला, क्या आप उसे प्रभावित स्थानों पर जाने के लिए सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते? आपके पास सुरक्षा है। उन्हें पुलिस, सेना, सीआरएफ, सीमा बल की सुरक्षा क्यों नहीं दी जा सकी। कुछ तो व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्हें चार दिन पहले उसकी यात्रा के बारे में पता चला।"

गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीBJPमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं