लाइव न्यूज़ :

मलिक के पास वानखेड़े के खिलाफ ठोस सबूत होगा, वरना उनके खिलाफ नहीं बोलते : राकांपा मंत्री

By भाषा | Updated: October 23, 2021 14:26 IST

Open in App

ठाणे, 23 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगी नवाब मलिक के पास एनसीबी के मुंबई मंडल के निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कुछ ठोस सबूत होगा, वरना वह अधिकारी के खिलाफ बयान नहीं देते।

पिछले कुछ दिनों से मलिक एनसीबी (स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) अधिकारी की आलोचना कर रहे हैं जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में मुंबई के तट पर एक जहाज पर छापा मारा था जिसके बाद नशीले पदार्थ कथित तौर पर बरामद हुए और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया।

दो दिन पहले राकांपा नेता ने अधिकारी को ‘‘फर्जी’’ बताया था और कहा था कि जब उनके खिलाफ ‘‘सबूत’’ सामने आएगा तो वह एक दिन भी सरकारी सेवा में नहीं रह पाएंगे।

गौरतलब है कि मलिक के दामाद समीर खान को भी इस साल 13 जनवरी को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सितंबर में जमानत मिल गयी थी।

पाटिल ने एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को पालघर में पत्रकारों से कहा, ‘‘नवाब मलिक के पास एनसीबी के समीर वानखेड़े के खिलाफ कोई ठोस सबूत होगा, वरना वह उनके खिलाफ बयान नहीं देते। निकट भविष्य में स्थिति साफ हो जाएगी।’’

जल संसाधन मंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए हरसंभव रास्ता अख्तियार कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि काले धन, बड़े कर चोरों और बड़े उद्योगपतियों की जांच करने के बजाय प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग अपना राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य में नेताओं के पीछे पड़े हैं।

पाटिल ने कहा, ‘‘देश के नागरिकों को इन छापों के पीछे भाजपा सरकार की मंशा का अब पता चल गया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी नगर निकाय और अन्य स्थानीय चुनावों में एमवीए के घटक दलों को एक साथ रखने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 90 प्रतिशत सीटों पर हमें यकीन है कि हम एक साथ लड़ेंगे जबकि बाकी की सीटों पर अगर कोई मसला होता है तो उचित समय पर अलग-अलग स्तरों पर उन्हें हल किया जाएगा। हम भविष्य में भी एक साथ रहना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए