लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीरः शोपियां में हुई गोलीबारी के समय मौजूद नहीं थे मेजर, FIR में किया गया था जिक्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 31, 2018 10:31 IST

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने सेना की गढ़वाल इकाई के 10 कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App

जम्‍मू-कश्‍मीर में 27 जनवरी को शोपियां जिले के गानोपोरा गांव में सेना के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद तनाव फैल गया था। इस हमले में सेना की गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। इस मामले में दो नागरिकों की मौत को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई गई थी।

खबरों के मुताबिक, इस प्राथमिकी में सेना के जिस मेजर का जिक्र किया गया, वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे और वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। इस संबंध में सेना ने इस घटना के सिलसिले में जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घटना की जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने सेना की गढ़वाल इकाई के 10 कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302, 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें मेजर का भी नाम लिया गया था और घटना के समय सैनिकों का नेतृत्व करना बताया गया था। 

बता दें, इससे पहले श्रीनगर प्रशासन ने अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की थी। उसके बाद रक्षामंत्री सीतारमण ने मुफ्ती को आश्वासन दिया था कि वह इस घटना के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगी।

27 जनवरी को इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के काफिले पर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनामेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील