लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक: रिवॉल्वर लेकर ऑडिटोरियम में घुसा शख्स, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2021 09:54 IST

मुख्यमंत्री के आगमन से करीब 45 मिनट पहले गौर प्रखंड के एक प्रतिनिधि जत्शंकर शुक्ल मौके पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला के छोटे भाई अमरदीप के बहनोई जितेंद्र पांडे भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में दाखिल हुए...

Open in App
ठळक मुद्देसीएम आदित्यनाथ बस्ती जिले केअटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थेसीएम के आगमन से 45 मिनट पहले एक व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में घुस गया

लखनऊः बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यूपी सीएम के एक कार्यक्रम से कुछ मिनट पहले एक शख्स सभागार में रिवॉल्वर लेकर घुस गया। जैसी ही शख्स पर प्रशासन की नजर पड़ी उसे तुरंत सभागार से बाहर निकाल दिया गया। प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ इस सप्ताह की शुरुआत में बस्ती जिले के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। स्थानीय पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ अन्य जिलों के कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

मुख्यमंत्री के आगमन से करीब 45 मिनट पहले गौर प्रखंड के एक प्रतिनिधि जत्शंकर शुक्ल मौके पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला के छोटे भाई अमरदीप के बहनोई जितेंद्र पांडे भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में दाखिल हुए, लेकिन बाद में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें देख लिया और बाहर निकाल दिया।

बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “बस्ती जिले में मुख्यमंत्री का वीआईपी कार्यक्रम था। उनके आगमन से 45 मिनट पहले, एक व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में पहुंचा; हालांकि वहां ड्यूटी पर मौजूद सर्कल ऑफिसर ने उसे देख लिया।

बस्ती एसपी ने कहा, 'शुरुआती जांच में बस्ती जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत सात पुलिसकर्मी लापरवाह पाए गए। उनमें से दो सिद्धार्थनगर और एक संत कबीर नगर में तैनात थे। बस्ती जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, और बचे तीन पुलिसकर्मियों के संबंध में संबंधित एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है। 

टॅग्स :Aditya Nathup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील