लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, महाकाल दर्शन के दौरान उड़ते दिखा ड्रोन, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 4, 2023 07:25 IST

मामले में उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ निषिद्ध क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि भादवि की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत दर्ज अपराध जमानती है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएसए अजित डोभाल के उज्जैन मंदिर के दौरे के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई है। यहां पर महाकाल इलाके के ऊपर एक ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया है। ड्रोन उड़ाने को लेकर एक यूपी के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल द्वारा मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा पूरी करने के तुरंत बाद पवित्र महाकाल मंदिर क्षेत्र के ऊपर एक ड्रोन उड़ता देखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन का संचालन करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की गई और बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

मामले में एएसपी ने क्या कहा

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक आनंद ने उन खबरों का खंडन किया जिनके मुताबिक शनिवार रात जब डोभाल मंदिर के भीतर थे, तब मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन) विशाल क्षेत्र के ऊपर से उड़ा था। उन्होंने दावा किया कि एनएसए रात करीब नौ बजे मंदिर से निकले और रात करीब साढ़े दस बजे ड्रोन देखा गया था। 

एएसपी ने कहा कि महाकाल क्षेत्र में ड्रोन के बारे में पता चलने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को मामला दर्ज किया गया। बता दें कि महाकाल इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन को संचालित करने की अनुमति नहीं है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि ‘‘हमने ड्रोन को जब्त कर लिया है और 30 वर्षीय आरोपी से पूछताछ की है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पास अनुमति नहीं थी। हमने उसके खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।’’ 

आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ निषिद्ध क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि भादवि की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत दर्ज अपराध जमानती है। 

हिरासत के बाद गारंटी पर आरोपी को थाने से जमानत मिली है। गौरतलब है कि डोभाल ने शनिवार रात और रविवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने के बाद एनएसए शनिवार देर रात उज्जैन आए थे। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां हर रोज काफी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं।  

टॅग्स :Madhya Pradeshअजीत डोभालमहाकालेश्वर मंदिरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो