लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुल हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची दो, एक अब भी है लापता

By भाषा | Updated: September 6, 2018 04:55 IST

पुलिस ने कहा है कि जो शव मिला है, वह लापता लोगों में एक का हो सकता है। मृतक की पहचान प्रणब डे (24) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला था। वह मेट्रो रेल परियोजना में श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। 

Open in App

कोलकाता, 06 सितंबरः दक्षिण कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर स्थित 50 साल पुराने माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह जाने की घटना के बाद बुधवार को मलबे के नीचे एक शव मिला। इसके साथ ही, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी। दार्जिलिंग से लौटने पर घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि दो लोग लापता थे और एक व्यक्ति का शव मलबे से मिला है।

पुलिस ने कहा है कि जो शव मिला है, वह लापता लोगों में एक का हो सकता है। मृतक की पहचान प्रणब डे (24) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला था। वह मेट्रो रेल परियोजना में श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि एक अन्य लापता श्रमिक भी मलबे के नीचे दबा हो सकता है। एक अन्य मृतक की पहचान सौमेन बाग के रूप में हुई थी। 

आपको बता दें, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि पुल के ढह जाने के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मलय डे की अगुवाई में एक समिति जांच करेगी। उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस हादसे में मारे गये व्यक्ति के परिवार के लिए पांच लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की घोषणा की थी। 

कोलकाता में भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में 50 साल पुराना यह पुल व्यस्त समय के दौरान करीब पौने पांच बजे ढहकर रेलवे लाइन पर गिरा। यह पुल माजेरहाट रेलवे स्टेशन के उपर से गुजरता है और सिटी सेंटर को घने आबादी वाले क्षेत्र बेहाला, अन्य दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों और समीप के दक्षिण 24 परगना जिले से जोड़ता है।

टॅग्स :ब्रिज हादसापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील