लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: 50 साल पुराने पुल ढहने से एक की मौत, CM ममता ने कहा- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 5, 2018 05:32 IST

कोलकाता में भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में 50 साल पुराना यह पुल व्यस्त समय के दौरान करीब पौने पांच बजे ढहकर रेलवे लाइन पर गिरा।

Open in App

कोलकाता, 05 सितंबरः कोलकाता के दक्षिणी क्षेत्र में डायमंड हार्बर रोड पर 50 साल पुराने पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम को ढह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, कई लोग मलबे में दब गये। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

इस बीच बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की पांच टीमें कोलकाता भेजी गईं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि चार टीमें पहुंच चुकी हैं। पांचवीं टीम रास्ते में है। सिंह ने इसे बहुत दुखद घटना बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस घटना के सबंध में मुख्मयंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की।कोलकाता में भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में 50 साल पुराना यह पुल व्यस्त समय के दौरान करीब पौने पांच बजे ढहकर रेलवे लाइन पर गिरा। यह पुल माजेरहाट रेलवे स्टेशन के उपर से गुजरता है और सिटी सेंटर को घने आबादी वाले क्षेत्र बेहाला, अन्य दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों और समीप के दक्षिण 24 परगना जिले से जोड़ता है। 

पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उसके अनुसार इस हादसे में दो महिलाओं समेत 19 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को एसएसकेएम और सीएमआरआई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बचाव कार्य में लगे अग्निशमन कर्मियों ने कहा था कि मलबे से 25 घायलों को निकाला गया है।

रात में बचाव कार्य जारी रखने के लिए रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी। एक मिनीबस, चार कारें और चार मोटरसाइकिलें शाम तक मलबे में दबी नजर आयीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में कहा कि बचाव कार्य करीब करीब पूरा हो गया है और अब केवल सीमेंट की सिल्लियों को काटकर यह देखा जाना है कि वहां कोई फंसा तो नहीं है।उन्होंने कहा कि हजारों लोग इलाके से गुजरते हैं और सरकार को हादसे की जांच करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुल के ढह जाने के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मलय डे की अगुवाई में एक समिति जांच करेगी। उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ 

उन्होंने इस हादसे में मारे गये व्यक्ति के परिवार के लिए पांच लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राज्यपाल के एन त्रिपाठी ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘मैं बचाव कार्य देखने आया हूं। यह बड़ी त्रासदी है। मैंने सुना कि पुल का रखरखाव पीडब्ल्यूडी और रेलवे के जिम्मे था। मामले की जांच की जरुरत है। ’’ 

नगर निगम में महापौर परिषद के एक सदस्य ने बताया कि 450 मीटर लंबे पुल का निर्माण 1960 के दशक के प्रारंभ में हुआ था और उसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग देखता था। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि समीप में मेट्रो रेलवे के खंभों के निर्माण के चलते शायद पुल ढह गया लेकिन इसकी विशेषज्ञों द्वारा तत्काल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम के अनुसार बचाव कार्य पूरा होने के बाद हम तकनीकी जांच शुरु करेंगे। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार सर्कुलर रेलवे सेवाएं और बज बज सियालदह लाइन प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में यात्रियों को इससे असुविधा हुई है। स्थानीय ट्रेन सेवाएं पौने पांच बजे से निलंबित हैं। (खबर, भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :ब्रिज हादसापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील