लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में ली विधायक पद की शपथ, देखें वायरल वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: December 1, 2025 17:46 IST

Maithili Thakur Oath: पहली बार निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक एवं चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने सोमवार को पीली साड़ी और पारंपरिक पाग धारण कर मैथिली भाषा में विधायक पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में ली विधायक पद की शपथ, देखें वायरल वीडियो

Maithili Thakur Oath: पहली बार निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक एवं चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने सोमवार को पीली साड़ी और पारंपरिक पाग धारण कर मैथिली भाषा में विधायक पद की शपथ ली। अलीनगर से जीतकर सदन में पहुंचीं मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे कम उम्र की विधायकों में शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान वह पारंपरिक परिधान पीली साड़ी और सिर पर पाग पहने नजर आईं, जिसने सदन का आकर्षण बढ़ा दिया। मैथिली भाषा में शपथ लेने के उनके निर्णय को सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। शपथ के बाद उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शपथ ग्रहण के दौरान पाग धारण करने से मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई।

मिथिला क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माने जाने वाला पाग उनके पारंपरिक वेश-भूषा का प्रमुख हिस्सा रहा। हालांकि, चुनाव के दौरान मैथिली ठाकुर का पाग पहनकर मखाना खाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर मैथिली समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। इससे पाग और मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर असंतोष सामने आया था। साथ ही, उनके प्रचार में आई उत्तर प्रदेश की एक विधायक द्वारा पाग को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी ने भी विवाद को बढ़ा दिया था। इन विवादों की पृष्ठभूमि में मैथिली ठाकुर का पारंपरिक परिधान में शपथ ग्रहण करना और भी महत्वपूर्ण हो गया। सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का कहना है कि पाग केवल एक परिधान नहीं, बल्कि मिथिला की अस्मिता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी विवाद को लोग भावनात्मक रूप से लेते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos