लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनावः शिवपाल के नजदीकी शाक्य के सामने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल, जानें क्या है समीकरण

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 15, 2022 18:50 IST

Mainpuri Lok Sabha seat by-election: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी संसदीय सीट पर चुनाव कराया जा रहा है.सपा के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी.रघुराज शाक्य वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में सपा के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव रोचक हो गया है. वजह है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. शाक्य शिवपाल सिंह यादव के खासमखास रहे हैं. 

रघुराज शाक्य सपा सरकार में मंत्री रहे हैं. वह अपने को मुलायमवादी कहते हैं. ऐसे में अब मैनपुरी की लड़ाई रोचक हो गई है, क्योंकि मैनपुरी में यादव के बाद शाक्य वोट सबसे अधिक हैं. कभी सपा के नेता रहे रघुराज शाक्य को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से इटावा सदर की सीट से चुनाव लड़ाने के लिए कहा था, लेकिन अखिलेश यादव इसके लिए तैयार नहीं हुए.

तो रघुराज शाक्य ने बिना शर्त बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि बीजेपी ने तब रघुराज शाक्य को टिकट नहीं दिया था, लेकिन अब मैनपुरी से उतारकर चुनावी संघर्ष को रोचक बना दिया है. मैनपुरी के लोगों का कहना है कि रघुराज शाक्य के मैदान में उतरने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर कांटे की लड़ाई होगी.

इसी साल फरवरी में बीजेपी में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे. रघुराज शाक्य वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में सपा के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे. उन्होंने वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था.

शाक्य, मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो शिवपाल यादव का गढ़ माना जाता है. भोगांव और मैनपुरी सीट पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि जसवंतनगर से शिवपाल यादव विधायक हैं और यहीं से रघुराज शाक्य भी आते हैं. अगर बीजेपी जसवंत नगर, भोगांव और मैनपुरी सदर में अपनी स्थिति मजबूत कर लेती है तो डिंपल यादव के लिए लड़ाई आसान नहीं होगी.

अब यह कहा जा रहा है कि मैनपुरी में रघुराज शाक्य से ही डिंपल यादव का चुनावी मुकाबला होगा. बीजेपी पहले से ही मैनपुरी में शाक्य प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतरती रही है. जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो मैनपुरी सीट पर सवा चार लाख यादव, पौने तीन लाख शाक्य, कुशवाहा, डेढ़ लाख क्षत्रिय हैं. इसी वजह से बीजेपी ने रघुराज शाक्य पर दांव लगाया है.

रघुराज सपा का जाना पहचाना नाम हैं और  उनके डिंपल यादव के सामने होने पर अब अब अखिलेश यादव को मैनपुरी में पूरी ताकत लगानी होगी. फिलहाल अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की यादों के सहारे मैनपुरी को साधने में जुटे हैं. अब शिवपाल सिंह यादव किसके साथ खड़े होंगे? यह मैनपुरी के लोग देखना चाहते हैं.

टॅग्स :उपचुनावमैनपुरीमुलायम सिंह यादवडिंपल यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊयोगी आदित्यनाथBJPशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप