लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनावः अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल बे-'कार', 14.32 करोड़ की संपत्ति, 14.26 लाख रुपये का कर्जा, यहां देखें चुनावी हलफनामे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 19:51 IST

Mainpuri Lok Sabha seat by-election: डिंपल यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 14 करोड़ 32 लाख दो हजार 605 रुपये की संपत्ति है।अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है।ढाई किलो से अधिक (2774.674 ग्राम) सोने के आभूषण और 203 ग्राम मोती तथा 127.75 कैरेट के हीरे हैं।

लखनऊः मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 14 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्तियों की मालिक हैं। डिंपल के पास 59 लाख 76 हजार 687 रुपये के जेवरात हैं, मगर उनके पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं है।

डिंपल यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन के साथ संलग्न किए गए संपत्ति और दायित्व के ब्योरे संबंधी शपथपत्र के मुताबिक उनके पास कुल 14 करोड़ 32 लाख दो हजार 605 रुपये की संपत्ति है।

इनमें चार करोड़ 70 लाख तीन हजार 687 रुपये की चल संपत्ति तथा नौ करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। डिंपल के पति सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 17.2 से लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी डिंपल पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी प्रदर्शित की गई है। हलफनामे के मुताबिक डिंपल के पास ढाई किलो से अधिक (2774.674 ग्राम) सोने के आभूषण और 203 ग्राम मोती तथा 127.75 कैरेट के हीरे हैं। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है।

उनके पास सवा लाख रुपये का कंप्यूटर है। हालांकि, डिंपल के पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं है। वर्ष 2012 और 2014 में कन्नौज से सांसद रह चुकीं डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1998 में स्नातक (बी. कॉम) की डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1999 में उनकी अखिलेश यादव से शादी हुई थी। 

टॅग्स :उपचुनावडिंपल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलखनऊमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत