लाइव न्यूज़ :

Mainpuri Lok Sabha seat by-election: आजमगढ़-रामपुर के बाद मैनपुरी की बारी, रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन दाखिल किया, डिंपल यादव को टक्कर देंगे 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2022 17:37 IST

Mainpuri Lok Sabha seat by-election: भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा के गढ़ में सेंध लगाई थी और पार्टी मैनपुरी में भी ऐसा ही करने की उम्मीद कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हुआ करते थे। उपचुनाव सहित गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। 

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। उपचुनाव सहित गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हुआ करते थे। 10 अक्टूबर को 82 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।

 

हाल ही में, भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा के गढ़ में सेंध लगाई थी और पार्टी मैनपुरी में भी ऐसा ही करने की उम्मीद कर रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिलेगा।

मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने बुधवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए भाजपा ने मंगलवार को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद सुब्रत पाठक, राजवीर सिंह आदि पार्टी के वरिष्ठ नेता शाक्य के नामांकन के समय मौजूद थे।

शाक्य कभी शिवपाल यादव के करीबी सहयोगी थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में वह शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वह पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में थे और बाद में वह शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा से जुड़ गये थे। नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने दावा किया कि इस बार ईवीएम कम पड़ जाएगी जब भाजपा के मतदाता बटन दबाएंगे और भाजपा सपा से यह सीट छीन लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने काफी सोच-विचार के बाद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सांसद के यहां से चुने जाने के बाद सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे और मैनपुरी में गुंडागर्दी का कोई स्थान नहीं होगा। सपा द्वारा इस सीट पर शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक बनाए जाने का जिक्र करते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा आजमगढ़ और रामपुर की सीटें सपा से छीन चुकी है।

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव इस सीट को भी बरकरार नहीं रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी सीट भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके निरंतर प्रयासों एवं जनता के संपर्क से यह सीट सपा से छीन लेगी और एक नया रिकॉर्ड भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कमल खिलेगा और भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उपचुनावकेशव प्रसाद मौर्यासमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथमैनपुरीमुलायम सिंह यादवडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील