लाइव न्यूज़ :

Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022: शिवपाल यादव “राजनीतिक गुरु” और आशीर्वाद लेंगे, भाजपा प्रत्याशी शाक्य ने कहा-डिंपल को टक्कर देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 15:04 IST

Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022: शिवपाल यादव के बेहद करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छोड़ दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरघुराज सिंह शाक्य बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त महसूस कर रहा है।आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा का वर्चस्व तोड़ने के बाद भाजपा मैनपुरी में जीत की उम्मीद कर रही है।

लखनऊः मैनपुरीउपचुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रघुराज सिंह शाक्य ने मंगलवार को कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव उनके “राजनीतिक गुरु” हैं और वह उनका भी आशीर्वाद लेंगे। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कड़ी टक्कर देंगे।

कभी शिवपाल यादव के बेहद करीबी रहे शाक्य इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छोड़ दी थी। इससे पूर्व वह समाजवादी पार्टी में थे और शिवपाल द्वारा पार्टी गठन के बाद वह उनके साथ चले गए थे।

मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में शाक्य ने कहा, ‘‘वह (शिवपाल यादव) मेरे राजनीतिक गुरु हैं। मैं उनका भी आशीर्वाद लूंगा। मुलायम सिंह यादव मेरे गुरु थे और वह बड़े दिल वाले व्यक्ति थे और शिवपाल सिंह मुझे राजनीति में लेकर आए।’’ शाक्य बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा उम्मीदवार डिंपल यादव पर निशाना साधते हुए शाक्य ने कहा, ‘‘क्या आप उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

उनसे मिलने के लिए आपको अर्जी देनी पड़ेगी, सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़ना पड़ेगा। मैं किसान का बेटा हूं और मुझे कोई भी सड़क पर कहीं भी रोक सकता है। मैं उनके लिए हमेशा उपलब्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग खासकर महिलाएं हुड़दंगों के भय के साये में जी रही थीं, लेकिन अब समाज का हर वर्ग योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त महसूस कर रहा है।’’

शाक्य ने कहा कि सपा हुड़दंगों, भू माफिया और असामाजिक तत्वों की पार्टी है, इसलिए सपा छोड़कर भाजपा का हाथ थामा जो कि अनुशासित कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह उपचुनाव आवश्यक हो गया। मैनपुरी सीट सपा का गढ़ रही है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा का वर्चस्व तोड़ने के बाद भाजपा मैनपुरी में जीत की उम्मीद कर रही है।

टॅग्स :उपचुनावमैनपुरीमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर