लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल ने मारी बाजी, बीजेपी के रघुराज को 288461 वोट से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 17:44 IST

MAINPURI By Election Result: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी।

Open in App
ठळक मुद्देडिंपल यादव ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किए।रघुराज शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

MAINPURI By Election Result: उत्तर प्रदेश में तीन सीट पर उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने सपा से रामपुर विधानसभा सीट छीन ली। सपा और रालोद गठबंधन ने मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट जीत ली। खतौली सीट सपा और रालोद गठबंधन ने भाजपा से सीट छीन ली। भाजपा आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट दोहरा नहीं पाई।

हाल ही हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी।

डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट के उपचुनाव के तहत गत पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। सपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम की बहू डिंपल को प्रत्याशी बनाया था।

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस सीट से सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान को तीन लाख 64 हजार 666 मतों से पराजित किया था।

इससे पहले वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव तीन लाख से ज्यादा मतों से जीतने में कामयाब रहे थे। उस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक शाक्य को 37 हजार 870 मतों से पराजित किया था। मुलायम सिंह यादव वर्ष 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़, दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव जीते थे।

बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव भी तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को तीन लाख 21 हजार 249 वोटों से हराया था। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी।

टॅग्स :उपचुनावमैनपुरीसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतJungle Trail in Noida: नोएडा में आज से खुला जंगल ट्रेल पार्क, 120 रुपये टिकट, देखें वीडियो

भारतDelhi MCD ByElection 2025: 12 वार्डों के दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के मतदान शुरू, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई