लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार शाम छह बजे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि30 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साक्षात्कार

केवल गोलियों से नक्सलवाद का समाधान नहीं हो सकता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद बढ़ने के पीछे बेरोजगारी भी एक कारण है। उन्होंने कहा कि केवल बंदूकें और गोलियां ही दशकों पुरानी समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं और विकास ही एकमात्र रास्ता है।

दि24 दिल्ली प्रदूषण लीड स्कूल

दिल्ली में प्रदूषण के कारण आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद रहेंगे : गोपाल राय

नयी दिल्ली, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आगामी आदेश आने तक स्कूल शुक्रवार से बंद रहेंगे।

प्रादे59 उप्र प्रियंका

.... तब तक चलती रहेगी धर्म की राजनीति : प्रियंका

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी तब तक ऐसी सियासत चलती रहेगी।

दि11 वरूण नौकरी

सरकारी नौकरी ही नहीं है, कब तक सब्र करे देश का नौजवान: वरूण गांधी

नयी दिल्ली, किसानों के मुद्दों पर लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकारी नौकरियों की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि देश के नौजवान कब तक सब्र करेंगे।

प्रादे42 उप्र शाह लीड विश्वविद्यालय

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कायम किया कानून का राज : अमित शाह

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूबे को दंगा मुक्त बनाया है।

प्रादे71पंजाब चन्नी

हमारी ‘चंगी सरकार’ वादों पर खरी उतरी : चन्नी

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुये कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो सिर्फ घोषणाएं करते हैं बल्कि वह वो हैं जो वादों को पूरा करके जनता का भरोसा जीतते हैं ।

वि26 पाक अदालत सईद विस्फोट

पाकिस्तानी अदालत ने हाफिज सईद के आवास के बाहर विस्फोट मामले में नोटिस जारी किया

लाहौर, दो दिसंबर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद- दावा के प्रमुख हाफिज सईद के आवास के बाहर हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार की गई एक महिला ने अदालत में दावा किया कि उसे हिरासत में लेने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है। मामले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

खेल33 खेल हॉकी खर्च

सरकार ने पिछले पांच साल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए

नयी दिल्ली, सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने पिछले पांच साल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये खर्च करने के अलावा खेल से जुड़ी 20 अवसंरचना परियोजनाओं पर करीब 104 करोड़ रुपये खर्च किए।

अर्थ42 दिल्ली बिजली पीक मांग

दिल्ली में इस वर्ष नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग रिकार्ड 3,831 मेगावॉट पहुंची: बीएसईएस

नयी दिल्ली, दिल्ली में इस वर्ष नवंबर महीने के दौरान बिजली की अधिकतम मांग 3,831 मेगावॉट दर्ज की गई। यह किसी भी वर्ष के नवंबर महीने में दर्ज की गई बिजली की सर्वाधिक मांग है। वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वि19 वायरस ओमीक्रोन

क्या ओमीक्रोन डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है?

पेनसिल्वानिया (अमेरिका), दो दिसंबर (द कन्वरसेशन) दक्षिण अफ्रीका में अनुसंधानकर्ताओं ने 24 नवंबर, 2021 को कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रीन (B.1.1.529) की पहचान की और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो दिन बाद इसे ‘चिंता वाला स्वरूप’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?